Monday, May 29, 2017

रोज़ा  तोड़ने  वाली  चीज़ें

*रोज़ा  तोड़ने  वाली  चीज़ें*

⭕आज  का  सवाल  नंबर.१०२६⭕

रोज़ा  किन  चीज़ों  से  फ़ासिद  हो  जाता  है?

🔵जवाब🔵

वो  चीज़े  जिनसे  रोज़ा  फ़ासिद  हो  जाता  है  वह  निचे  लिखा  गया  हैं

१- कान  और  नाक  में  दवा  डालना.

२- क़सदन (जान  बूझकर) मुँह  भरकर के-वोमिट करना या  मुँह भरकर  आने  के  बाद  कुछ  हिस्सा  क़सदन-जानबूझकर  लोटा  लेना.

३- कुल्ली करते  हुवे  हलक़  में  पानी  का  चला  जाना,( उस  वक़्त  रोज़ा  भी  याद  हो )

४- औरत को  छूने  और  बोसा  लेने  से  इंज़ाल  हो  जाना -मनि निकल  जाना.

५- लोबान  या  अगरबत्ती का  धुंवा  क़सदन  नाक  या  हलक़  में  पहुँचाना

६- बीड़ी, सिगरेट, हुक़्क़ाह पीना

७- भूलकर  खा  पि  लिया  और  ख्याल  किया  के इससे  रोज़ा  टूट गया  होगा, फिर  क़सदन खा,पी लिया

८- रात  समझकर सुबह  सादिक़  के बाद  सहरी  खा  लेना,

९- दिन  बाक़ी  था  मगर गलती  से  ये  समझा  के  आफताब ग़ुरूब  हो गया  हे, इफ्तार  कर लिया -किसी  तक्वीम  या  एप्प में  देखकर वक़्त होते  ही  इफ्तार कर  लिया  बाद में  पता चला  घडी आगे थी  और  सूरज ग़ुरूब  होने में  २  मिनट  बाकी  थी.(अक़ाबरीन के  मामूल  के  खिलाफ  इस से  बिलकुल  टाइम पर  इफ्तार  करने  की  बात करनेवाले  इबरत ले)

१० - कोई  ऐसी  चीज़  निगल  जाना  जो  आदतन खायी  नहीं जाती, जैसे लकड़ी, लोहा, कच्चा गेहू का  दाना  वगेरा

११- बाफ-स्टीम-भांप लेना,

*(बाक़ी  12 से 21 कल  इंशा अल्लाह)*

📗किताबुल  मसाइल २/ सफा ८५  से  ९१

📕मसाइले रोज़ा  सफा ६३,६४

واللہ اعلم

✏मुफ़्ती इमरान इस्माइल मेमन हनफ़ी गुफिर लहू

🕌उस्ताज़े दारुल उलूम रामपुरा सूरत गुजरात इंडिया

📱💻
http://www.aajkasawal.page.tl

No comments:

Post a Comment

AETIKAF KE MAKRUHAAT

*AETIKAF KE MAKRUHAAT* ⭕AAJ KA SAWAL NO.2101⭕ Aetikaaf kin cheezon se makrooh hota hai?  🔵JAWAB🔵 Aetikaf niche dee hui baton se makrooh ho...