Thursday, June 15, 2017

एतिकाफ  में  जाईज़ काम

*एतिकाफ  में  जाईज़ काम*

⭕आज का  सवाल  नम्बर १०४३⭕

एतकाफ  की  हालत  में  जाइज़  काम कौन  कौन  से  है?

1- खाना  पीना  ( बशर्ते  के  मस्जिद  को  गन्दा  न किया  जाये),

2- सोना,

3- ज़रूरत  की  बात  करना,

4- अपना  या  दुसरे  का  निकाह   करना,

5- कपडे  बदलना,

6- खुशबु  लगाना,

7-तेल  लगाना,

8- कंघी  करना  (बशर्ते  के  मस्जिद  की  चटाई  और  कालीन  वगेरा  ख़राब  न  हो ),

9- मस्जिद  में  किसी मरीज  का  मुआयना  करना, नुस्खा  लिखना  या  दवा  देना, लेकिन  ये  काम  बगैर  उजरत  के  हो  तो  जाइज़  हे वर्ना  मकरूह  हे,

10- बर्तन  धोना,

11- ज़रूरियाते  ज़िंदगी  के  लिए  घर  का  खर्चा  चलने  के  लिए खरीद  फरोख्त करना बशर्ते के सौदा मस्जिद  में  न  लाया जाये,

12- औरत  का  ऐतिकाफ  की हालत  में  बच्चो  को दूध  पिलाना,

13- मोअतक़िफ़ {ऐतिकाफ करने  वाले} का  अपनी  निशिष्टगाह {खाने सोने  की  जगह} के  इर्द गिर्द चादरे लगाना,

14- मोअतक़िफ़ का मस्जिद में  अपनी  जगह  बदलना,

15- बक़द्रे ज़रूरत बिस्तर, साबुन, खाने  पीने के  बर्तन, हाथ धोने  के  बर्तन और  मुताला  के लिए दीनी किताबे  मस्जिद  में रखना.

📗मसाइले एतिकाफ  से  माखुज़

واللہ اعلم

✏मुफ़्ती इमरान इस्माइल मेमन हनफ़ी गुफिर लहू

🕌उस्ताज़े दारुल उलूम रामपुरा सूरत गुजरात इंडिया

📱💻
http://www.aajkasawal.page.tl

No comments:

Post a Comment

AETIKAF KE MAKRUHAAT

*AETIKAF KE MAKRUHAAT* ⭕AAJ KA SAWAL NO.2101⭕ Aetikaaf kin cheezon se makrooh hota hai?  🔵JAWAB🔵 Aetikaf niche dee hui baton se makrooh ho...