Thursday, December 6, 2018

अवलाद  की  शादी  कब  कराना ज़रूरी  है ?

*अवलाद  की  शादी  कब  कराना ज़रूरी  है ?*

⭕आज का सवाल  नंबर १५६९ ⭕

क्या  ये  बात  सहीह  है  के  अवलाद   बालिग  हो  जाये  फिर  बाप  उस  की  जल्दी  शादी  न  कराये  और  अवलाद  खुद  ज़ीना में  मुब्तला  हो  जाये  तो  भी  उस  का  ज़िम्मेदार  उस  का  बाप  है ?

🔵जवाब🔵

حامدا و مصلیا و مسلما

जी हाँ, ये  बात  हदीस  से  साबित  है, एक शर्त के  साथ  पूरी  हदीस हस्बे  ज़ैल  है.

रसूलुल्लाह  सल्लल्लाहु  अलैहि वसल्लम  ने  फ़रमाया  के,

”जिस  शख्स  के  यहाँ  लड़का  पैदा  हो  तो  उसे  चाहिए  के  वो  उसका  नाम  अच्छा  रखे  और  उसे  नेक  आदाब  सिखाये,

(यानि  शरीयत  के  अहकाम  और  आदाब, ज़िंदगी  के  इस्लामी  तरीके  सिखाये  ताकि  वो  दुनिया  व  आख़िरत  में  कामयाब  और  सर बुलंद  हो)

फिर  वो  बालिग़  हो  जाये  तो  उसका निकाह  करा दे,

अगर  लड़का  बालिग़  हो  ( और शादी  के  खर्चे  पर  वह  खुद  क़ुदरत  ना रखता  हो) और  उसका  बाप  (उसके  सादगी  से  निकाह  का  खर्चा  बर्दाश्त  करने  पर  क़ुदरत  रखता  हो  उसके  बावजूद) उसका  निकाह  ना  करे  और  फिर  वो  लड़का  बुराई  में  (ज़ीना) मुब्तला  हो  जाये  तो  उसका  गुनाह  बाप  पर  होगा”

 📗मिश्कात, २ /२७१

रसूलुल्लाह  सल्लल्लाहु  अलैहि वसल्लम  ने  फ़रमाया:

”तौरात  में  लिखा  हुआ  हे  के  जिस  शख्स  की  लड़की  की  उम्र  १२  साल (बालिग़ ) हो  जाये  और  वह  (जोड़  का  रिश्ता  मिलने  के  बावजूद) उसका  निकाह  ना  करे"

फिर  वो  लड़की  बुराई  ( यानि  बदकारी, गैर के साथ शादी कर के मुर्तद हो जाये,  वगेरा) में  मुब्तला  हो  जाये  तो  उसका  गुनाह  उसके  बाप  पर हे.

📕मिश्कात,  २/२७२

आजकल  इंटरनेट  के  इस  दौर  में  अवलाद  को  पाकदामन  रखना  बाप  की  ज़िम्मे  ज़रूरी  है  के  सादगी  से  भी  निकाह  की  क़ुदरत  हो  जल्द  निकाह  करा दे.

 📗इज़्दिवाजी  ज़िंदगी  के  शरई  मसाइल  और  उनका  हल,
सफ़ा ३९, ४०

و الله اعلم بالصواب

🌙🗓 *इस्लामी तारीख़*
२८ रबीउल अव्वल १४४० हिजरी

✍🏻मुफ़्ती इमरान इस्माइल मेमन
🕌उस्ताज़े दारुल उलूम रामपुरा, सूरत, गुजरात, इंडिया.

📲💻
🌍 http://aajkasawal.page.tl
🌍 http://www.aajkasawal.in

🌐Twitter:
https://goo.gl/szhij4
🌐Google+:
https://goo.gl/Hp6Z4k
🌐YouTube:
https://goo.gl/1HSJkq
🌐Telegram channel :
Https://t.me/AajKaSawalJawab

No comments:

Post a Comment

AETIKAF KE MAKRUHAAT

*AETIKAF KE MAKRUHAAT* ⭕AAJ KA SAWAL NO.2101⭕ Aetikaaf kin cheezon se makrooh hota hai?  🔵JAWAB🔵 Aetikaf niche dee hui baton se makrooh ho...